
सिमुलतला आवासीय विद्यालय 11वीं कक्षा प्रवेश 2025-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू – जमुई के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त विवरण: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला (जमुई) ने कक्षा 11वीं (सत्र 2025-27) में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र एवं उनके अभिभावक इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्राचार्य की अधिसूचना – 10 मई 2025
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के लिए कुल 120 सीटों में से वर्तमान में 103 सीटें खाली हैं। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, पटना के पत्रांक 10/व-55/2005 (अंश-IV) 708, दिनांक 26.04.2024 के अनुसार, इन रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की अनुमति प्रदान की गई है।
| Online Application Starts From | 05th July, 2025 |
| Last Date of Online Application | 17th July, 2025 |
सिमुलतला आवासीय विद्यालय 11वीं कक्षा प्रवेश 2025-27 हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारियों और अभ्यर्थियों के लिए सूचना
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राचार्य, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के पत्रांक SAV/May-2025/171, दिनांक 10.05.2025 के अनुसार संकायवार एवं आरक्षण कोटिवार रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है:
संकायवार व आरक्षण कोटिवार रिक्त सीटों की संख्या
| कोटि | छात्र विद्यार्थी |
| अनारक्षित | विज्ञान संकाय 05 कला संकाय 08 वाणिज्य संकाय 08 कुल रिक्त सीटे 21 |
| आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग | विज्ञान संकाय 05 कला संकाय 02 वाणिज्य संकाय 02 कुल रिक्त सीटे 06 |
| अत्यन्त पिछड़ा वर्ग ( EBC ) | विज्ञान संकाय 02 कला संकाय 04 वाणिज्य संकाय 04 कुल रिक्त सीटे 10 |
| पिछड़ा वर्ग | विज्ञान संकाय 02 कला संकाय 02 वाणिज्य संकाय 02 कुल रिक्त सीटे 06 |
| पिछड़ा वर्ग की महिला | विज्ञान संकाय 00 कला संकाय 00 वाणिज्य संकाय 00 कुल रिक्त सीटे 00 |
| अनुसूचित जाति | विज्ञान संकाय 04 कला संकाय 04 वाणिज्य संकाय 03 कुल रिक्त सीटे 11 |
| अनुसूचित जनजाति | विज्ञान संकाय 01 कला संकाय 00 वाणिज्य संकाय 00 कुल रिक्त सीटे 01 |
| कुल रिक्त सीटें | विज्ञान संकाय 16 कला संकाय 20 वाणिज्य संकाय 19 कुल रिक्त सीटे 55 |
| कोटि | छात्रा ( बालिका ) विद्यार्थी |
| अनारक्षित | विज्ञान संकाय 05 कला संकाय 07 वाणिज्य संकाय 08 कुल रिक्त सीटे 20 |
| आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग | विज्ञान संकाय 02 कला संकाय 01 वाणिज्य संकाय 01 कुल रिक्त सीटे 04 |
| अत्यन्त पिछड़ा वर्ग ( EBC ) | विज्ञान संकाय 02 कला संकाय 03 वाणिज्य संकाय 04 कुल रिक्त सीटे 09 |
| पिछड़ा वर्ग | विज्ञान संकाय 01 कला संकाय 02 वाणिज्य संकाय 02 कुल रिक्त सीटे 05 |
| पिछड़ा वर्ग की महिला | विज्ञान संकाय 01 कला संकाय 00 वाणिज्य संकाय 01 कुल रिक्त सीटे 02 |
| अनुसूचित जाति | विज्ञान संकाय 01 कला संकाय 03 वाणिज्य संकाय 03 कुल रिक्त सीटे 07 |
| अनुसूचित जनजाति | विज्ञान संकाय 00 कला संकाय 01 वाणिज्य संकाय 00 कुल रिक्त सीटे 01 |
| कुल रिक्त सीटें | विज्ञान संकाय 12 कला संकाय 17 वाणिज्य संकाय 19 कुल रिक्त सीटे 48 |
दिव्यांग कोटि (Differently Abled) सामान्य प्रशासन विभाग,
बिहार सरकार, पटना द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5% क्षैतिज आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं की विकलांगता का स्तर न्यूनतम 40% या उससे अधिक होना अनिवार्य है।
आवेदक की आयु 1 मार्च, 2025 को न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए तथा बिहार स्थित सक्षम प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
परीक्षा आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑनलाइन के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क 05 जुलाई 2025 के अपराह्न से 17 जुलाई 2025 के अपराह्न तक जमा किए जा सकेंगे।
परीक्षा शुल्क
- 1) अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए ₹960/- (नौ सौ साठ रुपये मात्र)
- 2) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के लिए ₹760/- (सात सौ साठ रुपये मात्र)
| विद्यार्थियो की श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
| अनारक्षित, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियो हेतु | ₹ 960 रुपय मात्र |
| अनुसूचित जाति व जनजाति के साथ ही साथ दिव्यांग विद्यार्थियो हेतु | ₹ 760 रुपय मात्र |
ऑनलाईन आवेदन करने की विधि
छात्र/छात्रा अथवा उनके अभिभावक समिति के पोर्टल kosalrojgar.com के माध्यम से आवेदन भरेंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थी का विवरण (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति श्रेणी आदि) सही और स्पष्ट रूप से भरना अनिवार्य है।
किसी भी त्रुटिपूर्ण विवरण अपलोड करने के लिए
गलत या त्रुटिपूर्ण जानकारी भरने के लिए अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक स्वयं जिम्मेदार होंगे, और ऐसी स्थिति में आवेदन-पत्र रद्द कर दिया जाएगा। भरे गए परीक्षा आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी अभ्यर्थी/अभिभावक निकालकर, अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से अग्रसारित कराकर सुरक्षित रखें। नामांकन हेतु चयनित होने पर, अग्रसारित आवेदन-पत्र को संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी से पुनः अग्रसारित कराकर, नामांकन के समय प्राचार्य, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई को अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। अन्यथा नामांकन प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 – आवेदन पत्र में रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की अनिवार्य शर्तें
A. रंगीन फोटो का आकार और फॉर्मेट:
- Image Size: 35mm x 30mm, फ़ाइल साइज 20–100 KB, JPG/JPEG फॉर्मेट में।
- Head/Face Size: लगभग 25mm x 20mm (लगभग 60%–70% चेहरा)।
- Background: सादा सफेद या हल्का हरा।
B. स्कैन किया गया हस्ताक्षर:
- Format: JPG/JPEG
- Size: 3.5cm (चौड़ाई) x 1.5cm (ऊँचाई), फ़ाइल साइज 10–50 KB।
प्रमाण पत्रों को अपलोड करनाः-
आवश्यक दस्तावेज:
- a) मैट्रिक (कक्षा 10) का प्रमाण पत्र और अंकपत्र (जन्मतिथि के सत्यापन हेतु)।
- b) आवासीय प्रमाण पत्र।
- c) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र।
- d) अत्यंत पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए अद्यतन प्रमाण पत्र (Caste/Creamy Layer प्रमाण पत्र)
- आरक्षण का दावा करने वाली विवाहित महिलाओं का प्रमाण पत्र उनके पिता के नाम और पते से जारी होना चाहिए, न कि पति के नाम से।
- e) दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) – सक्षम प्राधिकरण द्वारा निर्गत।
- f) आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य कोटि (EWS) के लिए प्रमाण पत्र – बिहार सरकार अधिसूचना संख्या 2622, दिनांक 26.02.2019 के अनुसार सक्षम प्राधिकरण द्वारा निर्गत।
परीक्षा शुल्क भुगतान की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन पत्र Save करने के बाद अभ्यर्थी को Preview बटन पर क्लिक करके फॉर्म की पूरी जाँच करनी चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो Edit Detail पर क्लिक कर सुधार करें और पुनः Save करें।
इसके बाद अभ्यर्थी Payment बटन पर क्लिक करके Payment Gateway का चयन कर Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करेंगे। भुगतान के 24 घंटे के भीतर अपने बैंक खाते से राशि की निकासी की पुष्टि स्वयं करें। यदि खाता से राशि कट जाने के बावजूद समिति के खाते में शुल्क जमा नहीं होता है, तो आवेदन अपूर्ण मानते हुए स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर आवेदन संख्या भेजी जाएगी। यह मोबाइल नंबर अभ्यर्थी का यूजर आईडी होगा। अभ्यर्थी और उनके अभिभावक को यूजर आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखना अनिवार्य है और इसकी गोपनीयता बनाए रखनी होगी। यह जानकारी समिति कार्यालय में कभी भी न भेजें।
प्रवेश परीक्षा
परीक्षा पूर्णतः वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों पर आधारित होगी। यह ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और OMR Answer Sheet पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से ली जाएगी। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न का अंक 1 (एक) होगा और सही उत्तर देने पर ही अंक प्रदान किए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी, जिसमें 15 मिनट का “Cool off” समय शामिल है। अभ्यर्थियों को प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 2 घंटे का समय उपलब्ध होगा।
प्रवेश परीक्षा विषय का विवरण निम्नवत् है, जिसका पाठ्यक्रम का स्तर दसवीं आधारित होगा।
| विषय का नाम | अंक |
| गणित | 30 |
| विज्ञान | 30 |
| अंग्रेजी | 30 |
| बौद्धिक क्षमता | 30 |
| कुल प्रश्न | 120 |
प्रवेश परीक्षा
परिणाम के आधार पर तैयार कोटिवार मेघासूची के अनुसार, प्रत्येक कोटि में रिक्तियों की संख्या के 5 (पाँच) गुणक के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात्, विद्यालय द्वारा काउंसलिंग (Counselling) आयोजित की जाएगी, जिसमें मेधाक्रम, आरक्षण कोटि और रिक्तियों के आधार पर नामांकन की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में समान अंक वाले अभ्यर्थियों में से अधिक उम्र वाले अभ्यर्थियों को अधिमान देते हुए मेधा सूची में शामिल किया जाएगा।
यदि प्रवेश परीक्षा में समान अंक और समान जन्मतिथि वाले अभ्यर्थी हों, तो चयन के लिए वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में उच्च अंक वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि माध्यमिक परीक्षा के अंक और जन्मतिथि दोनों समान हों, तो अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी (Lottery) के माध्यम से किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर तैयार कोटिवार मेधा सूची में शामिल छात्र/छात्राओं को नामांकन से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सा बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य परीक्षण में सफल होने के बाद ही उन्हें प्रवेश की स्वीकृति दी जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को
नामांकन के दौरान अभ्यर्थी को निम्नलिखित दस्तावेज मूल और छायाप्रति के साथ उपस्थित करना अनिवार्य होगा:
- जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित कोटि का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए)
- आवासीय प्रमाण-पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
- निःशक्तता प्रमाण-पत्र (निःशक्तता कोटि का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए)
- विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र
- बैंक खाता की छायाप्रति
- माता-पिता के आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति
इनमें से किसी भी दस्तावेज की अनुपस्थिति पर नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
उक्त परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार के विवाद का मामला केवल उच्च न्यायालय, पटना के क्षेत्राधिकार में होगा।
इस परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों तक ही प्राप्त की जा सकेगी।
परीक्षा से संबंधित प्रश्न या सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 9097847744 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की सूचना E-mail ID: bseb@antiersolutions.com पर भेजी जा सकती है।
अन्तिम रूप से आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात, आवेदन से संबंधित किसी भी त्रुटि में सुधार हेतु दावा मान्य नहीं होगा।
| Official Website | https://kosalrojgar.com/ |
| Telegram Channel | JOIN |
| Official website | CLICK HERE |
Frequently Asked Questions
सिमुलतला विद्यालय 11वीं कक्षा प्रवेश 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू हुआ?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 जुलाई 2025 से शुरू हुई और अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 है।
आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही क्यों है?
सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
आवश्यक दस्तावेजों में मैट्रिक प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित कोटि के लिए), निःशक्तता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक खाता विवरण और माता-पिता के आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।
आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे किया जाएगा?
अनारक्षित / पिछड़ा वर्ग: ₹960, अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग: ₹760। भुगतान Debit/Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से किया जाएगा।
फोटो और हस्ताक्षर की तकनीकी शर्तें क्या हैं?
- रंगीन फोटो: 35mm x 30mm, फ़ाइल साइज 20–100 KB, JPG/JPEG।
- हस्ताक्षर: 3.5cm x 1.5cm, फ़ाइल साइज 10–50 KB, JPG/JPEG।
परीक्षा का प्रारूप कैसा होगा?
परीक्षा पूर्णतः वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी, 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक का अंक 1। परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की होगी, जिसमें 15 मिनट Cool Off समय शामिल है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
कोटिवार मेधा सूची के आधार पर रिक्तियों की संख्या के 5 गुणक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेधाक्रम, आरक्षण और रिक्ति के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से अंतिम नामांकन किया जाएगा।
निष्कर्ष
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और सरल बनाई गई है। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सभी निर्देशों, आवश्यक दस्तावेजों और समयसीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन करना चाहिए। परीक्षा, चयन प्रक्रिया और नामांकन की पूरी प्रक्रिया में मेधा, आरक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है।